इटारसी : सेवा संकल्प अभियान, के अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आंगनवाड़ी गोची तरौंदा में दिनांक 29 सितंबर 2026 को संपन्न हुआ आंगन मिलन सेवा में कार्यक्रम में भारत माता ओर देवी सरस्वती के छाया चित्र पर माला पहना पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की , कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित भाजपा S C मोर्चा पूर्व जिला महामंत्री विनोद लोंगरे ने शासन की योजनाओं के बारे में बताया एवं स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित किया आंगनवाड़ी में मिलने वाली सुविधाओं के बारे बताया कार्यक्रम में बच्चों के साथ खेल वृक्षारोपण एवं संस्कृति कार्यक्रम एवं हेल्थ चेकअप कराया गया में कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अटल बाल पालक जगदीश प्रसाद चौरे आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता अनीता चौधरी, गुड़िया बाई चोरे, बयना धुर्वे NAM सोनाली आरसी CHO सहित नन्हे मुन्ने बच्चे एवं मातृशक्ति ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



