
बबलू निरापुरे आमला
आमला. गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल उइके के नेतृत्व में विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार आमला को सौंपे ज्ञापन में क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र निराकरण किए जाने की मांग की है। गोंगपा युवा मोर्चा के अनिल उईके, बिसना नर्रे ने बताया कि सरकार के समक्ष 19 सूत्रीय मांगे रखी है, जिसमें अतिथि शिक्षको, आशा कार्यकर्ताओं को नियमित, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं साहिकाओं, सेल्समेनों, कोटवारों की वेतन वृद्धि, पंचायत में कार्यरत मेटो को नियमित करने और हर पंचायत में कम्प्यूटर आपरेटर और उनका वेतन कम से कम दस हजार देने सहित जनपद सदस्यों को मानदेय दस हजार रूपए एवं जनपद फंड 25 लाख रूपए, जिला पंचायत सदस्यों का मानदेय 25 हजार रूपए एवं फंड 50 लाख, ग्राम के पंचो का मानदेय 2000 रूपए प्रति माह, रोजगार सहायको की वेतन वृद्धि, खाद विक्रेताओं को दुकान पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। गोंगपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि कलमेश्रा एवं लिखड़ी पंचायत के बीच में पाठा नाला डेम बनाए जाए, जिससे इस क्षेत्र में रहने वाले किसानों को इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर प्रमुख रूप से गोंगपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप पाल, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलााधक्ष अनिल सोनपुरे, आशाराम धुर्वे,विनोद मालवीय रामलखन, बुदनलाल धुर्वे, शिवदयाल वट्टी सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आमला क्षेत्र की इन समस्यों पर भी कराया ध्यानाकर्षण
गोंगपा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में आमला क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर ध्यानाकर्षित कराते हुए रतेड़ा, लादी सारनी सड़क का निर्माण जल्द कराने और जमदेही मंगारा सारनी सड़क निर्माण की स्वीकृति, बोरदेही रोड बड़ाखारी जोड से जम्बाडा मार्ग को जोडऩे, जन स्वास्थ्य रक्षको को नियमित करने और गौ सेवको को नियमित किए जाने के अलावा बारंगवाड़ी, गजाढाना, मोआरिया रोड की स्वीकृति सहित आंनबाड़ी भवनों की मरम्मत, पुताई और जिन गांवों में आंगनबाड़ी भवन नहीं है वहां आंगनबाड़ी भवन निर्माण किए जाने की मांग की।
