इटारसी : सेवा एक पहल चैरिटेबल एसोसिएशन इटारसी द्वारा विगत 5 वर्षों से सेवा कार्य किया जा रहा है । इस उपलक्ष में नगर पालिका परिषद इटारसी द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, उपाध्यक्ष निर्मल राजपूत, इटारसी एसडीएम मदन रघुवंशी, सीएमओ हेमेश्वरी पटेल द्वारा ग्रुप सदस्यों को गांधी स्टेडियम इटारसी में प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया ।

