इटारसी : पुरानी इटारसी स्थित सन एकेडमी हाई स्कूल द्वारा दिनांक 29 जनवरी 2023 को सांयकाल 5:30 बजे से सुदामा मैरिज गार्डन पुरानी इटारसी में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जावेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ सीतासरन शर्मा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे ठाकुर विजय पाल सिंह। विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित रहेंगे नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, शाला संचालन समिति के संरक्षक सदस्य शिव किशोर रावत रहेंगे। कार्यक्रम में स्वर्गीय श्री सुंदरलाल पटेल की स्मृति में गुरुदेव सम्मान विद्यालय की शिक्षिका कुसुम साहू को प्रदान किया जावेगा। नटवर पटेल द्वारा स्थापित नीव का पत्थर सम्मान बारेलाल पटेल को प्रदान किया जाएगा । सचिव बरखा पटेल द्वारा स्थापित सेवा सम्मान सिटी थाना इटारसी शहर के नगर निरीक्षक राम स्नेह चौहान को प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 20 विद्यार्थियों को बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड, 20 बेस्ट पैरंट्स अवार्ड और विगत दिनों शाला द्वारा आयोजित खेल कूद प्रतियोगिताओं के 314 पुरस्कार इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों के 188 पुरस्कार विद्यालय परिवार द्वारा प्रदान किए जाएंगे संचालक नटवर पटेल द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है ।

