प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम/ नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा के मार्गदर्शन में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देषन एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव तथा मु.न.पा.अधिकारी नवनीत पाण्डेय के नेतृत्व में मां नर्मदा जयंती एवं गौरव नगर के गौरव दिवस के भव्य सफलतापूर्वक कार्यक्रम के पश्चात अब हिंदू एवं मुस्लिम एकता एवं सद्भावना के प्रतीक संत श्री रामजी बाबा मेला 3 फरवरी 2023 से 15 फरवरी 2023 होगा। जिसकी प्रारंभिक तैयारियां गुप्ता ग्राउंड में आरंभ हो चुकी हैं। नगर पालिका परिषद द्वारा संत श्री रामजी बाबा मेला स्थल गुप्ता ग्राउंड की समुचित साफ-सफाई उपरांत दुकानों, झूला, चकरी हाट बाजार इत्यादि हेतु भूमि का लेआउट आरंभ कर दिया गया है। एवं दुकानों का वितरण आवंटन 2 एवं 3 फरवरी 2023 से मेला स्थल पर आरंभ कर दिया जावेगा। नगर पालिका ने दुकानदारों व्यवसायियों एवं झूला चकरी इत्यादि बाहर से आए व्यापारियों से अनुरोध किया कि वह दिनांक 2 एवं 3 फरवरी 2023 को मेला स्थल गुप्ता ग्राउंड पर उपस्थित होकर आवंटन प्राप्त करें।

