इटारसी : गांधी जी की 74 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक मंच इटारसी के तत्वाधान में नगर पालिका परिषद के सहयोग से गांधी स्टेडियम की गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष मौन श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व उपगृह राज्य मंत्री विजय दुबे काकू भाई, मंच अध्यक्ष एनआर अग्रवाल, डॉ ज्ञानेंद्र पांडे, डॉ के एस उप्पल, डॉ विनोद सीरिया,जे पी अग्रवाल, टी आर चौलकर ,विजय मंडलोई ,जी पी दीक्षित, गज्जू तिवारी, पंकज राठौर ने गांधी जी के जीवन पर अपने अपने विचार रखे।
प्रातः 11 बजे कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर गांधी जी एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं गांधी जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार दुबे ने किया एवं आभार मंच अध्यक्ष एन आर अग्रवाल ने जताया। कार्यक्रम में घनश्याम दास मित्तल, राजेंद्र दुबे अशोक सक्सेना नीलम गांधी अनिल अवस्थी, शिवनारायण बुधौलिया, सूरत सिंग राजपूत, के के गुप्ता, विजय दुबे, के पी सैनी, बृजमोहन मीना, राजेंद्र चतुर्वेदी, द्वारका प्रसाद गोहिया आदि अनेक गांधीवादी विचारधारा के लोगो की उपस्थिति रही।

