इटारसी : सन एकेडमी हाई स्कूल पुरानी इटारसी द्वारा वार्षिकोत्सव एवं पुरूस्कार वितरण समारोह का आयोजन विगत रात्रि 29 जनवरी 2023 को सुदामा मैरिज गार्डन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय डॉ सीतासरन शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर विजय पाल सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित नगरपालिका के अध्यक्ष पंकज चौरे एवं उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, शिव किशोर रावत, नारायण सिंह ठाकुर, शिव भारद्वाज इसके साथ ही दीपक हरिनारायण अग्रवाल, संदेश पुरोहित के आतिथ्य में संपन्न हुआ कार्यक्रम की शुरुआत मे सर्वप्रथम डॉ सीतासरन शर्मा, पंकज चौरे, निर्मल सिंह राजपूत, शिव किशोर रावत द्वारा माँ सरस्वती भारत माता गणेश और गुरुदेव के पूजन से किया गया । सर्वप्रथम माँ सरस्वती वंदना कक्षा दसवीं की छात्रा अकाशी मालवीय, श्रद्धा महाले और शक्ति पुजारी द्वारा प्रस्तुत की गई प्रस्तुत की गई ।
तत्पश्चात गणेश वंदना गुरु वंदना विद्यालय के कक्षा दसवीं के छात्र आदित्य पटेल, आर्यन मालवीय, पीयूष राजपूत, आयुष सराठे, देवेंद्र उईके और उनके साथियों द्वारा प्रस्तुत की गई । कक्षा पहली और दूसरी द्वारा सामूहिक नृत्य “बंकू भैया” की प्रस्तुति अंशुल यादव, दीपेश कुशराम, दीप अहिरवार, देवांश चौधरी द्वारा दी गई। देशभक्ति पैरोडी कक्षा पांचवी से लेकर कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थी द्वारा प्रस्तुत की गई । जिसमें आदित्य पटेल कृष्णा साहू, आकाशी मालवीय, शान पटेल, आर्यन मालवीय, श्रद्धा महाले और उनके 40 साथियों द्वारा देश सेवा से ओतप्रोत “देश भक्ति पैरोडी” प्रस्तुत की गई । जिसे मंचासीन और सभी अभिभावकों द्वारा सराहना मिली। गुरुदेव सम्मान स्वर्गीय सुंदरलाल जी पटेल की स्मृति में शाला संचालक नटवर पटेल द्वारा स्थापित “गुरुदेव सम्मान” शाला की शिक्षिका श्रीमती कुसुम साहू को प्रदान किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण माता महाकाली के नृत्य “तुम कल्याणी हो माता महाकाली” कक्षा आठवीं की छात्राओं द्वारा जिसमें वैष्णवी बोरवन, श्रद्धा महाले छाया राजपूत, पूजा विश्वकर्मा और शंकर जी के रूप में बने कृष्णा राजपूत के द्वारा प्रस्तुत सामूहिक नृत्य को सराहना मिली।

मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय की छात्रा कुमारी प्रियंका रोहे द्वारा उनकी बनाए गए चित्र को बनाने के लिए छात्रा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । संस्था द्वारा प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान करने वाले 20 विद्यार्थियों को बेस्ट स्टूडेंट और उनके अभिभावकों को बेस्ट पेरेंट्स के अवार्ड से सम्मानित किया गया इसके साथ ही 188 बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए ट्रॉफी प्रदान की गई । इसके साथ ही विगत दिनों आयोजित प्रतियोगिताओं के लिए 314 पुरस्कार देकर बच्चों को पुरस्कृत किया गया. सामूहिक नृत्यों की श्रंखला में कालबेलिया नृत्य, बावन गज का घाघरा, सॉरी – सॉरी अप्सरा आली, ढोली रा ढोली रा ढोल बाजे, टुकुर टुकुर, श्री कृष्ण जी के सामूहिक नृत्य जो है अलबेला मृग नैनो वाला इत्यादि की प्रस्तुति विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई ।

नींव का पत्थर सम्मान स्वर्गीय श्री सुंदरलाल पटेल की स्मृति में नटवर पटेल द्वारा स्थापित “नींव का पत्थर सम्मान” पुरानी इटारसी के वरिष्ठ समाज सेवक श्री बारेलाल पटेल को प्रदान किया गया। सेवा सम्मान इटारसी शहर के पूर्व नगर निरीक्षक सिटी थाना इटारसी के स्वर्गीय आर.पी. वर्मा (टीआई साहब) की स्मृति में उनकी बालिका बरखा पटेल द्वारा स्थापित “सेवा सम्मान” सिटी थाना इटारसी के नगर निरीक्षक रामस्नेह चौहान को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में श्री देवल मंदिर काली समिति के आदरणीय जय प्रकाश पटेल को भी सम्मानित किया गया। आमंत्रित अतिथियों में बारे लाल जी पटेल, जयप्रकाश जी पटेल काली समिति, उमेश पटेल, विनीत चौकसे, सुदर्शन पटेल, मुन्नालाल मेहतो, जमनालाल मेहतो, गोलू मालवीय उपस्थित रहे ।

विद्यालय संचालन समिति के संरक्षक सदस्य “श्री शिव किशोर रावत” द्वारा अपने भाषण में विद्यालय में कार्यरत शिक्षिकाएं बच्चो और अभिभावक का धन्यवाद प्रेषित किया। विधायक सीतासरन शर्मा द्वारा विद्यालय परिवार को उत्कृष्ट कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए बधाई प्रेषित की साथ ही यह शुभकामना दी कि आगामी वर्षों में विद्यालय हायर सेकेंडरी तक की मान्यता प्राप्त करे ।

सोहागपुर विधायक विजयपाल ने श्रीमती बरखा पटेल को अपने पिताजी की स्मृति में सेवा सम्मान स्थापित करने के लिए बधाई दी। स्कूल के संचालक नटवर पटेल और बरखा पटेल द्वारा सभी आमंत्रित अतिथियों का शॉल श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका सुनंदा बामने, विनीत चौकसे जी द्वारा किया गया। अंत में शाला स्कूल के संचालक नटवर पटेल द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया ।



