इटारसी :- विद्युत विभाग में विधायक प्रतिनिधि शशांक मालवीय ने शहर में होरहे लगातार विद्युत मेंटनेंस के कार्य को व्यवस्थित रूप से करने एवं कई क्षेत्रों में लगातार आ रही विद्युत ट्रिपिंग की समस्याओं से उपभोक्ताओं को आए दिन हो रही असुविधा का समाधान करने हेतु शहर प्रबंधक अखिलेश कनोजे को पत्र लिखा एवं पत्र के माध्यम से समस्याओं की जल्द ही जाँच करने एवं ट्रिपिंग की समस्या का निराकरण करने व सुचारू रूप से विद्युत प्रदाय करने हेतु कहा गया ।

गौरतलब है कि बूढ़ी माता फीडर से जुड़े मालवीय गंज सूरज गंज एवं पंजाबी मोहल्ले की विद्युत व्यवस्था बार-बार ट्रिप होने से क्षेत्र की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है ।

