इटारसी : आज कन्या महाविद्यालय में विश्व’ बैंक परियोजना के अंतर्गत प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा विश्व कैंसर दिवस पर ”बचाव ही कैंसर का इलाज है” विषय इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डॉ. आर. के. चौधरी, अधीक्षक, डॉ. श्या मा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सागलय, इटारसी, डॉ. अभिषेक सोनी, चिकित्स क एवं श्री विजय वेंकट उपस्थित थे। कार्यशाला का शुभांरभ माँ सरस्वॉती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने बताया कि कैंसर के खतरों के विषय में लोगों को जागरूक करने के लक्षण एवं बचाव के विषय में छात्राओं को विस्तांर से अवगत कराया एवं इस वर्ष की थीम ”क्लोवज द केयर गेप” है, जिसका मतलब कैंसर के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।
डॉ. आर. के. चौधरी ने कैंसर रोग एवं बचाव के उपाय बताए, उन्होंरने कैंसर के बचाव के लिए जागरूकता की आवश्यीकता पर जोर दिया तथा स्वाोस्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी व फायबर युक्तर आहार ले, नियमित रूप से अपने शरीर की जाँच करवाते रहें, नियमित रूप से सारे टीके लगवाते रहें, नियमित व्या याम करें, तनाव मुक्त रहे जिससे अपनी दिनचर्या स्वाकस्य्रत बनी रहे।
डॉ. अभिषेक सोनी ने कैंसर कैसे फैलता है, विभिन्नि प्रकार के कैंसर, लक्षण, बचाव एवं जीवनशैली में परिवर्तन लाना आदि पर चर्चा की। कार्यक्रम संयोजक डॉ. संजय आर्य ने बताया कि कैंसर मुक्तै करने के लिए आप भी कदम बढ़ाये और खुद तथा अपने सगे संबंधी को तंबाकू, सिगरेट, शराब आदि से दूर रहने की सलाह दें तथा कैंसर का खतरा बढ़ाने वाले संक्रमणों से बचकर रहे।
इस अवसर पर विश्व बैंक परियोजना प्रभारी डॉ. कुमकुम जैन, श्रीमती मंजरी अवस्थी , श्री अमित कुमार, श्री स्नेिहांशु सिंह, श्री रविन्द्रन कुमार चौरसिया, श्री आनंद कुमार पारोचे, श्री मुकेश चन्द्रम बिष्ट , डॉ. शिरीष परसाई, डॉ. शिखा गुप्तार, डॉ. श्रद्धा जैन, डॉ. नेहा सिकरवार, श्री हेमंत गोहिया, कु. तरूणा तिवारी, कु. क्षमा वर्मा, कु. रश्मि मेहरा, कु. प्रिया कलोसिया एवं छात्राऐं उपस्थित थी।

