टीकमगढ़। आगामी दिनों में रक्षाबंधन जैसा महत्वपूर्ण त्यौहार आने वाला है जिसके चलते बाजार में लोग मिठाइयों की खरीददारी करते हैं ऐसे अवसर पर जिला प्रशासन को चाहिए कि नकली खाद्यान्न की बस्तुओं मिठाई आदि की बिक्री ना हो नकली मावा और नकली मिठाइयों के चलते लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है जहां जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान रखना होगा और नकली मिठाइयों पर विशेष जोर देकर इस ओर कार्यवाही और निगहरानी भी करना होगी। बासी मिठाइयां,मावा, पनीर, दूध ,दही इनके रखरखाव की स्वच्छता एवं मिलावट आदि पहलुओं को लेकर जिला प्रशासन को सख्त रहना होगा जिससे कि लोगों को अच्छी और ताजा वस्तुएं त्यौहार के समय मिल सके। उल्लेखनीय है कि जब भी कोई बड़ा त्यौहार आता है तो उस समय बासी मिठाइयां और मिलावट की वस्तुएं खान-पान की धड़ल्ले से बेंच दी जाती हैं जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं जहां इस और जिला प्रशासन को अपनी पैनीं नजर बनाए रखना होगी।

