प्रदीप गुप्ता/ नर्मदा पुरम/ (सिवनी मालवा) सिवनी मालवा के वार्ड क्रमांक 15 के निवासी अजय सिंह पटेल ने नगर पालिका अध्यक्ष रिंकू जैन को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें लेख किया कि पिछले लगभग 03 महिने से नगरपालिका की कोई बैठक आयोजित नही की गई है। जो की नगरपालिका अधिनियम की धारा 54 का उल्लंघन है। धारा 54 के अंतर्गत एक या दो माह मे एक बैठक आयोजित करना अनिवार्य है। जल्द से जल्द नगरपालिका की बैठक बुलाई जावे, जिससे आमजन की समस्याओ का समाधान किया जा सके।

