प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम/ नगर के समाजसेवी मिहिर श्रीवास्तव ने अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भोपाल में पौधारोपण किया। मिहिर को मुख्यमंत्री ने जन्मदिन की बधाई भी दी और साथ में पौधारोपण किया। इस दौरान उनके साथ उनके मित्र रजत यादव, दीपक साहू , आयुष रघुवंशी, सौरभ परसाई, संदीप कहार आदि मौजूद रहें।

