प्रदीप गुप्ता/ नर्मदा पुरम / पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, एसडीओपी पराग सैनी के नेतृत्व में टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे पर रात्रि 8:30 बजे के लगभग चार पहिया वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया गया। अचानक हुई चार पहिया वाहन की चेकिंग से कई वाहन चालक कागजात पूरे ना होने पर पुलिस को अपनी सफाई देते रहे । रात्रि के दौरान कई दोपहिया वाहन चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हैं उन पर भी अंकुश लगना चाहिए। वाहन चेकिंग अभियान में एसडीओपी पराग सैनी, थाना प्रभारी विक्रम रजक, सब इंस्पेक्टर आकाश शर्मा एवं पुलिस बल मौजूद रहा।


