प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /आज दिनांक 9/2/2023 गुरुवार को जिला लैब तकनीशियनो द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल जो कि 13/1/23 से जारी थी। शासन द्वारा लिखित सहमति के बाद प्रांतीय संघ द्वारा स्थगित किये जाने पर आज जिले के तकनीशियनों द्वारा माँ नर्मदा को दीप श्रीफल समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त कर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी सामूहिक उपस्थिति दी। जिला अध्यक्ष लैब तकनीशियन संघ द्वारा सभी तकनीशियनों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी अमृतलाल बागोरा द्वारा दी गई।


