प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /(इटारसी) नगरपालिका परिषद के कल दिनांक 10 फरवरी को होने वाले साधारण व्यापक सम्मेलन को लेकर नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर ने कांग्रेस पार्षद दल के साथ बैठक की। इस बैठक में सम्मेलन हेतु प्रेषित एजेंडे पर कांग्रेस पार्षदों से विस्तृत चर्चा हुई। कल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष की स्वास्थ्य लाभ की वजह से अनुपस्थिति पर वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद अमित कापरे कांग्रेस पार्षदों को लीड करेंगें। इस अवसर पर पार्षद गण धर्मदास मिहानी, श्रीमती वंदना ओझा, अमित कापरे, संजय ठाकुर, श्रीमती रमा अरविंद चंद्रवंशी, श्रीमती अंजली प्रमोद कलोसिया, कन्हैयालाल मिहानी, दिलीप गोस्वामी, श्रीमती तुलसा वर्मा, पूर्व पार्षद इरशाद अहमद सिद्दीकी, पूर्व पार्षद अरविंद मोनी चंद्रवंशी, राहुल वर्मा, प्रमोद कलोसिया, राजेंद्र सिंह तोमर, अमोल उपाध्याय, दयाल लालवानी उपस्थित रहे। पार्षद नारायण सिंह ठाकुर, श्रीमती मीना साहू, सीमा भदौरिया, गीतांजलि चौधरी उपस्थित नहीं हो पाए।

