प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /अनंत श्री विभूषित पश्चिमामनाय द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी के पावन सान्निध्य एवं आचार्य सोमेश परसाई के आचार्यत्व में ग्राम करनपुर सोहागपुर में आयोजित होने वाले सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण एवं संगीतमय रुद्राभिषेक की तैयारी उत्साह के साथ की जा रही है, इसमें जनसमर्थन एवं जनसहयोग मिल रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष ठाकुर हरगोविंद पुरविया ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी उत्साह के साथ चल रही है ।कार्यक्रम में नित्य रुद्रियों का निर्माण संगीतमय रुद्राभिषेक होगा । भगवान शिव के पार्थिवेश्वर स्वरूप की नित्य भस्म आरती एवं महाआरती होगी तथा अनंत श्री विभूषित पश्चिमामनाय द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी के प्रवचन का पुण्य लाभ भी सभी शिव भक्तों को प्राप्त होगा ।

