प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /आज 9 फरवरी गुरुवार को सीएमएचओ डॉ दिनेश देहलवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिवनीमालवा एवं हेल्थ वैलनेस सेंटर बीसोनी कला का औचक निरीक्षण किया , निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने सभी कर्मचारी अधिकारियों को कायाकल्प अभियान के अपडेट के लिए सभी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए, बीएमओ डॉ कांति बाथम को निर्देश दिए कि समस्त कर्मचारी अधिकारी मुख्यालय पर रहना सुनिश्चित करें।
सीएमएचओ ने बताया कि कायाकल्प की राज्य स्तरीय टीम सिवनीमालवा ब्लॉक में सभी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं देखने आ रही है। निरीक्षण के दौरान दीपक डेहरीया डीपीएम, डॉ. कांति बाथम बीएमओ, अश्विनी जोसेफ बीईई सहित अन्य सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

