इटारसी (नर्मदापुरम) : विद्युत विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं से किए जा रहे दुर्व्यवहार एवं शहर की विद्युत संबंधित समस्याओं के शीघ्र निराकरण के हेतु विधायक प्रतिनिधि शशांक मालवीय ने विद्युत विभाग में महाप्रबंधक ब्रजभान परिहार से भेंट की।। महाप्रबंधक जी द्वारा तत्काल समस्याओं के निराकरण हेतु अधिकारियों को आदेशित किया गया एवं विधायक प्रतिनिधि को भी समस्याओं के निराकरण हेतु आश्वस्त किया ।
इस अवसर पर डॉ. मेजर पंकजमनी पहारिया एवं नर्मदांचल मिल्क इंडस्ट्रीज से प्रशांत मनवारे मुख्य रूप से मौजूद रहे ।

