सेवा भारती मध्य भारत छात्रावास की छात्राओ के भविष्य के लिए सेवा कार्य करेगी – सतीश अग्रवाल
प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /(इटारसी) सेवा भारती मध्य भारत जनजाति छात्रावास धुरपन गांव पहुंचकर जिलाध्यक्ष सतीश अग्रवाल सांवरिया ने छात्राओं एवं कर्मचारियों अधिकारियों से मिलकर चर्चा की उन्होंने कहा छात्राओं की किसी प्रकार की समस्या पर उसका निदान तुरंत किया जाएगा एवं छात्राओं के भविष्य के लिए जो भी हो अच्छे से अच्छे प्रयास किए जाएंगे। सेवा भारती मध्य भारत के जिलाध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने बताया की सेवा भारती मध्य भारत जनजाति छात्रावास धुरपन में स्थित है। इस छात्रावास में 150 छात्राओं के रहने की व्यवस्था है, वर्तमान में 70 छात्राएं निवास कर रही है। सेवा भारती मध्य भारत संस्था द्वारा छात्राओं को छठवीं से लेकर 10वीं क्लास की पढ़ाई से लेकर रहने एवं भोजन की पूरी व्यवस्था दी जाती है, जो कि भविष्य में 12वीं तक की व्यवस्था दी जाएगी। श्री अग्रवाल ने बताया सेवा भारती मध्य भारत द्वारा मध्यप्रदेश में 16 जिलों में शिक्षा स्वास्थ्य स्वावलंबन सामाजिक गतिविधियों में अनेक प्रकल्प चलाए जा रहे हैं जिनके द्वारा छात्र छात्राओं एवं महिलाओं को रोजगारोन्मुखी कार्य से जोड़ा जा रहा है, जैसे कि कंप्यूटर टाइपिंग सिलाई केंद्र स्व सहायता समूह, ब्यूटी पार्लर भजन मंडली जैसे रोजगार उसे जोड़ा जा रहा है। हमारे द्वारा अभियान के दौरान कोई भी समाजसेवी छात्राओं को गोद ले सकता है। इस कार्य के लिए प्रतिवर्ष ₹25000 का खर्च छात्रा पर आता है। यह खर्च समाजसेवी को 7 वर्ष तक देना होगा। जिससे छात्रा छठवीं क्लास से 12वीं क्लास तक की पढ़ाई सदस्य की तरफ से कर पाएगी। छात्रा का भोजन, कपड़े रहना स्कूल फीस इस राशी द्वारा पूरी हो जाएगी। हमारे द्वारा जिले में अभी तक 35 समाजसेवियों ने छात्राओं को गोद लिया है। हमारा सभी समाजसेवियों से निवेदन है कि वे इस सेवा के कार्य में अपना योगदान देकर छात्राओं के भविष्य के लिए सहयोग प्रदान करें। श्री अग्रवाल ने बताया सेवा भारती मध्य भारत द्वारा मुझे जिला अध्यक्ष का भार सौंपा गया है। यह मेरा सौभाग्य है मैं इस सेवा कार्य एवं कर्तव्य के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722