टीकमगढ़। 29 जुलाई 2025 मंगलवार चलो राधा को नाग पंचमी का दिन चौरसिया समाज ने चौरसिया दिवस के रूप में मनाया यह कार्यक्रम चौरसिया समाज द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है जहां इस वर्ष भी चौरसिया समाज के लोग भगवान भोलेनाथ की नगरी शिव धाम कुंडेश्वर में स्थित अपनी सामाजिक धर्मशाला में पहुंचे और वहां सुबह से ही चौरसिया दिवस मनाए जाने को लेकर तमाम धार्मिक कार्यक्रम किए गए जहां दोपहर में भव्य संगीतमय सुंदरकांड का पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से कीर्तन मंडल के संरक्षक वरिष्ठ गायक जगदीश पुरोहित सहित मंडल के संरक्षक जयप्रकाश दीक्षित मौजूद रहे जहां उपस्थित कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी और उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया जहां भजन संध्या में श्री बांके बिहारी मंडल के कलाकार उपस्थित रहे जिनमें मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार गायक गोविंददास विश्वकर्मा एवं गायक दीपक खरे, ढोलक मास्टर लक्ष्मी एवं गायक गोपाल यादव, डॉक्टर श्री यादव महाराजपुरा, हरीश जोशी सहित भागीरथ अहिरवार एवं बांके बिहारी मंडल के मुख्य संचालक एवं पूर्व पार्षद,समाजसेवी भाजपा युवा नेता संतोष चौरसिया सहित अन्य कलाकार साथी एवं भारी संख्या में चौरसिया समाज के लोग उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि चौरसिया समाज ने नाग पंचमी का दिन चौरसिया दिवस के रूप में मनाया जहां इस मौके पर कुंडेश्वर में स्थित चौरसिया समाज की धर्मशाला में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया अध्यक्ष बंशीलाल चौरसिया ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम समाज द्वारा यहां किया जाता है जो इस वर्ष भी नाग पंचमी के दिन किया गया वहीं समाज के मुख्य लोगों के साथ एवं सामाजिक भाई बंधुओ के साथ बैठक की गई एवं समाज को अग्रसर और विकासशील बनाने को लेकर तमाम महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चाएं कीं गई इस मौके पर मुख्य रूप से अध्यक्ष बंशी लाल चौरसिया सहित कौशल किशोर चौरसिया, विनोद चौरसिया, प्रेम चौरसिया, मुकेश कुमार चौरसिया,उदय भंडारी ,रामनारायण चौरसिया, भरत भंडारी ,ऋषि चौरसिया, पूर्व पार्षद संतोष चौरसिया सहित चौरसिया समाज के लोग सपरिवार इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए कार्यक्रम के अंत में समाज द्वारा सहभोज का आयोजन भी कराया गया।