नर्मदापुरम (प्रदीप गुप्ता- जिला ब्यूरो) जनहित के संकल्प का विस्तार फिर एक बार विकास यात्रा की शुरूआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हर गांव हर विकासखंड में निकाली जा रही है। जिसके संबंध में विजयपाल सिंह विधायक सोहागपुर आज विकासखंड माखननगर के गुलौन, बम्होरीकलां, कांसखेड़ा, गुराड़ियाकलां, शिवपुर, सिमरौधा, खैरीदीवान, मूढापार विकास यात्रा पहुंची। जहां विधायक श्री सिंह द्वारा कहा कि आप सभी क्षेत्रवासियों के सहयोग से सोहागपुर विधानसभा को माॅडल विधानसभा बनाया जायेगा। जिसमें आम नागरिकों को मिलने वाली हर एक सुविधायेें मुहैया कराई जायेगी। हमारा लक्ष्य लोगों को योजनाओं का लाभ दिलवाकर उन्हें आनंद और संतुष्टि की अनुभूति करवाना है। इसे जनकल्याण का सबसे बड़ा अभियान बनाएं। विधायक श्री सिंह द्वारा अधिकारियों से कहा कि जन-प्रतिनिधियों को अभियान की गतिविधियों से जोड़ें। कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित नहीं होना चाहिए। पहले शिविर में जो आवेदन प्राप्त हों, उनका परीक्षण करके दूसरे शिविर में स्वीकृति प्रदान किया जाए। पोर्टल पर निराकरण की स्थिति की जानकारी भी दें। विकास यात्रा में आमजन को यह मार्गदर्शन भी दिया जाए कि वे किस तरह योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पात्र व्यक्तियों को शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। विजयपाल सिंह विधायक ने कहा है कि ‘मध्यप्रदेश सरकार विकास, जनकल्याण और सुराज से लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र एवं राज्य शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों का पूरा लाभ उसके वास्तविक रूप से पात्र हितग्राही तक समय सीमा में पहुंचे, यही सुशासन का मूल ध्येय है। शिविर में राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, पी.एम. स्ट्रीट वेंडर्स, राष्ट्रीय विधवा पेंशन, राष्ट्रीय निरूशक्त पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति और लाड़ली लक्ष्मी में स्वीकृति जारी करना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना, मुख्यमंत्री किसान-कल्याण, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन, मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता, प्रधानमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता ऋण, छह वर्ष से अधिक आयु के बहुविकलांग और मानसिक रूप से अविकसित निरूशक्तजन के लिए सहायता अनुदान, राष्ट्रीय परिवार सहायता, किसान क्रेडिट कार्ड और मुख्यमंत्री निरूशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना, नामांतरण प्रकरणों का निराकरण, बँटवारा प्रकरणों का निराकरण, निरूशुल्क कृत्रिम अंग सहायक उपकरण, अटल पेंशन, मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, निरूशक्त छात्र- छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा में दी जाने वाली फीस, निर्वाह भत्ता, परिवहन भत्ता योजना, जाति प्रमाण- पत्र, निरूशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना, सीमांकन, मछुआ क्रेडिट कार्ड, दिव्यांग छात्रवृत्ति, नक्शा शुद्धिकरण और आहार अनुदान योजना में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करवाया गया है। चैक डैम निर्माण कार्य श्री कन्हैया कुशवाहा के खेत के पास जिसकी लागत 2.90 लाख का भूमि पूजन किया। रोड का भूमि पूजन कुशवाहा टोला जिसकी लागत 20 लाख रु.। उक्त विकास यात्रा में मेरे साथ निकलेश चतुर्वेदी जिला महामंत्री, श्रीमति रंजना मीना, बलराम यादव, डालचन्द मीना, श्रीमति अर्चना पुरोहित महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, श्रीमती सावित्री बाई परनामे अध्यक्ष जनपद पंचायत, विपिन यादव मंडल अध्यक्ष आरी, मनीष चतुर्वेदी मण्डल अध्यक्ष माखन नगर, श्रीमति पूजा पटेल महिला मोर्चा अध्यक्ष, राजीव यादव जनपद सदस्य, रामगोविन्द यादव जनपद सदस्य, संतोष राजपूत, गौरव मीना युवा मोर्चा अध्यक्ष, नरेंद्र देशमुख जन अभियान परिषद, अंकित, मनीष राजपूत, समस्त जनपद सदस्य, समस्त सरपंच, समस्त पूर्व सरपंच, समस्त पार्षद, समस्त अधिकारी, समस्त जनपद सदस्य ग्राम के वरिष्ट जन कमोद सिंह पटेल, नानक राम पटेल, मानसिंह राजपूत, प्रेमसिंह कुशवाहा, मालक पटेल, श्रीमति कंचन पवन मेहरा सरपंच एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

