इटारसी (प्रदीप गुप्ता- जिला ब्यूरो) आज भाजपा नगर मंडल इटारसी द्वारा भाजपा के पित्र पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला उपाध्यक्ष कल्पेश अग्रवाल के निवास कार्यालय, सूरजगंज वार्ड-15 के शक्ति केंद्र क्रमांक-02 महावीर नगर, बूथ-188, पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई। सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर सामूहिक पुष्पांजलि प्रदान कि एवं समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया एवं भारत माता की जय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद-जिंदाबाद के नारे लगाए गए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर भाजपा के ऊर्जावान मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने प्रकाश डालते हुए कहा कि – पंडित दीनदयाल उपाध्याय देश के लिए समर्पित रहे एवं उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में संगठनात्मक काम किया। एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके, जो सपना पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने देखा था। आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हो रहा हैं, पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को सरकार की हर योजना का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला उपाध्यक्ष कल्पेश अग्रवाल, भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी प्रशांत दिक्षित, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप रैकवार, सांसद प्रतिनिधि मनोज पोपली, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष आनंद उटवार, युवा मोर्चा जिला मंत्री गोपाल शर्मा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री मयूर मालवीय, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंत्री गौरव जायसवाल, भाजपा कार्यकर्ता संतोष अग्रवाल, डॉ. रमेश नामदेव, संदीप यादव, राजेंद्र मालवीय, सोनू रैकवार, सज्जन यादव, कृष्णा भट्ट, शुभम ठाकुर, राजू सेन, आशीष शर्मा, सूरज यादव, मोनू शर्मा, पम्मू पराशर, गोपाल शर्मा, पंकज चौधरी, विनय चौहान दिनेश मेहरा ऋषभ भट्ट उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर महामंत्री मनीष यादव ने किया एवं आभार प्रदर्शन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप रैकवार ने किया।