नर्मदापुरम (प्रदीप गुप्ता- जिला ब्यूरो) आज सामुदायिक भवन ग्राम साकेत में शाम 3.00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें ग्रामवासी महिला एवं पुरुषों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। शाम 5.30 बजे दीप महायज्ञ श्री राव के द्वारा संपन्न कराया गया। ग्रामवासी ने दीप महायज्ञ में भी अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ उठाया । कल रविवार को प्रातः 09.00 बजे इसी जगह पर पांच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया है। आत्मीय परिजनों से निवेदन किया कि
अधिक संख्या में उपस्थित होकर यज्ञ भगवान को आहुति समर्पित करें। इस कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ नर्मदापुरम के ट्रस्टी चंद्र मोहन गौर, पूर्व ट्रस्टी ओ पी गौर एवम वरिष्ठ कार्यकर्ता एस सी सराठे एन डी सराठे, परिव्राजक सुरेंद् सोनी, केशव मांगरोल, संध्या मांगरोल शामिल हुई। पांच कुंडीय महायज्ञ में सभी संस्कार निःशुल्क संपन्न होंगे।

