नर्मदापुरम (प्रदीप गुप्ता – जिला ब्यूरो) समूचे प्रदेश में शासन द्वारा विकास यात्रा निकाली जा रही है लेकिन प्रश्न यह उठता है कि जो विकास हुआ हैं उसे जनता को बताने क्या जरूरत पड़ गई है। जनता खुद समझदार है, वहीं दूसरी ओर नलकूप विभाग में एक महिला की सेवाकाल के दौरान कोविड से मृत्यु होने के दो साल बाद भी दिवंगत महिला के पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति नही मिल पाई है। युवक आसिफ खान अनुकंपा नियुक्ति के लिए दो साल से विभाग में चक्कर काट रहा है। बता दें कि महिला खालिदा बेगम विभाग में पत्र वाहक के रूप में पदेन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थी। जिसकी कोविड काल के दौरान मृत्यू हो गई थी। मुख्यमंत्री ने कोरोना से मृत्यु होने पर आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति देने के निर्देश दिए थे, इस संबंध में कैबिनेट ने प्रस्ताव भी पारित किया, जिस पर अमल करते हुए कई विभागों में कोविड-19 से मृतकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दी गई। लेकिन नलकूप विभाग के बाबू दिवंगत महिला कर्मचारी के पुत्र को नियम कायदों का जंजाल दिखाकर चक्कर लगवा रहे है। महिला का बेटा आसिफ खान पिछले दो वर्ष से सरकारी कार्यालयों के चक्ककर लगा रहा है। बेरोजगार युवक आसिफ खान का कहना है कि मुख्यमंत्री ने कोरोना से मृत कर्मचारियों के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति देने के आदेश जारी किए थे। लेकिन नलकूप विभाग के बाबू गोपाल मालवीय और सीके सोनी को यह कहकर भगा देते हैं कि आपकी आयु ज्यादा हो गई है। आप 40 45 साल के हो गए हो आपको नौकरी नहीं मिल सकती। बाबू और प्रभारी की हठधर्मी के कारण युवक पिछले दो साल से अनुकंपा नियुक्ति के लिए भटक रहा है। जानकारी के अनुसार विभाग के मुख्य अभियंता अधीक्षण यंत्री जिनको अनुकंपा नियुक्ति देने का अधिकार है वह सेवानिवृत्त हो गए हैं और फिलहाल एसडीओ के पास प्रभार है। आसिफ खान ने बताया कि कोरोना काल में कोरोना काल में कोविड से मां की मृत्यू हो गई है। डॉक्टरों की रिपोर्ट में 80 प्रतिशत कोरोना वेरिएंट मां को था। अब आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। अनुकंपा नियुक्ति के लिए भटकना पड़ रहा है। और पैसे की भी डिमांड की जा रही है।
इनका कहना है –
महिला कर्मचारी के पुत्र का अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है। परंतु मुख्य अभियंता के सेवानिवृत्त होने से नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया रूकी हुई है। नए अधिकारी के पदभार गृहण करने के बाद ही अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
सीके सोनी, नलकूप विभाग नर्मदापुरम.

