केसला : कालाआखर, छीतापुरा, कोहदा मे आज़ विकास यात्रा केसला का अंतिम दिन कलशयात्रा, कन्या पूजन, सरस्वती पूजन, आदिवासी लोक नृत्य, प्रमाण पत्र वितरण, विकास कार्यों के लोकार्पण भूमिपूजन के साथ साथ समस्त योजनाओं की जानकारी क्षेत्र की जनता को दी गई । विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं जिसमें केसला जनपद में इतने हितग्राही योजनाओं के लाभ की सूची पेंशनर 8157, बीपीएल पात्र परिवार में 16406, खाद्यान्न पर्ची धारी 19763, आयुष्मान कार्ड धारी, 61193, प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत 6878 और पूर्ण 6116 इनके अलावा उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गेस की टंकी चूल्हा, शौचालय,हर घर नल से जल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सम्बल कार्ड आदि अनगिनत योजनाएं हैं जिससे हमारे गरीबों को सीधा लाभ प्राप्त होता है । क्षेत्रीय विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने सम्बोधित करते हुए बताया कि हमारी सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र के केसला जनपद क्षेत्र अंतिम दिन आज़ समापन कोहदा मे करते हुए मुझे प्रसन्नता हों रही है की आपके लिए मैंने मुख्यमंत्री जी को बताते हुए भगवान भोलेनाथ के विश्व प्रसिद्ध मंदिर तिलक सिंदूर मंदिर और सिवनी मालवा के लिए सड़क को पास करवा दिया है अब सीधे आप सिवनी मालवा और इटारसी चले जाओगे।
विकास यात्रा मिडिया प्रभारी दिनेश मेहतो ने बताया की जिस तरह से युवाओं, माताओं, बहनों, बुजुर्गों, बच्चों के उत्साह को देखते हुए यह महसूस हो रहा है की भाजपा की सरकार बनना तय है । विकास यात्रा प्रभारी अशोक साहू ने बताया कि खोरी चांदकिया डेम के लिए 13 करोड़ विधायक जी ने स्वीकृति प्रदान कराये इससे क्षेत्र के किसानों को फायदा मिलेगा । इस दौरान भाजपा नेता विधायक प्रेम शंकर वर्मा, संतोष पारिख, रघुवीर राजपूत, सीमा कासदे, अनिता वर्मा, बृजकिशोर पटेल, प्रमेश मालवीय, शैलेन्द्र दीक्षित, जय किशोर चौधरी, गंगाराम कलमें, ईश्वर जमींदार, हर्ष वर्मा आदि कार्यकर्ता एवं अधिकारी कर्मचारी दीप्ति, चौधरी वंदना केथल उपस्थित रहे ।


