इटारसी : इस वर्ष का “शिक्षा प्रभा” शिक्षक सम्मान ब्रह्मलीन राजेन्द्र पटेल को मरणोपरांत रानी अवन्ति हेल्प लाइन संस्था द्वारा दिया जावेगा। यह सम्मान उनके भाई मिठाई लाल पटेल को नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे के मुख्य आतिथ्य एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे के विशेष आतिथ्य में समर्पित किया जावेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समासेवी पं मनोहर तिवारी संभागीय अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन द्वारा की जावेगी। उल्लेखनीय है कि राजेंद्र पटेल सर द्वारा लाइफ लाइन संस्था से ओपन एवं दूरस्थ शिक्षा के पाठ्यक्रमों का बेहतर समन्वयन किया जाता था। वह विश्व भारती हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य के पद पर वर्षों तक रहें हैं। संस्था अध्यक्ष डॉ प्रताप सिंह वर्मा ने बताया कि वरिष्ठ समाजसेवी ब्रह्मलीन डॉ शशी प्रभा वर्मा की स्मृति में यह पुरस्कार प्रतिवर्ष उल्लेखनीय शिक्षक सेवा के लिए दिया जाता है। इस वर्ष का शिक्षा प्रभा शिक्षक सम्मान कार्यक्रम, दिनाँक 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रातः 11:30 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है:-




