इटारसी : जिला पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन इटारसी नर्मदापुरम के तत्वाधान में आयोजित क्लासिक पावर लिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस चैंपियनशिप का आयोजन वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ कार्यालय में किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के मंडल कोषाध्यक्ष श्री अशोक दुबे जी ने किया कार्यक्रम जिला पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के एवं संचालक श्री मनोज के मार्गदर्शन में संपन्न कराया गया कार्यक्रम में इटारसी होशंगाबाद जिला के 120 प्रतिभागी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए स्ट्रांग मैन का खिताब जय जुनानिया एवं स्ट्रांग वूमेन का खिताब रिचा मेहरा और मास्टर २ स्ट्रांग मैन का खिताब मनोज बोहिते ने अपना नाम किया कार्यक्रम में पूर्व मंडी अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष श्री रमेश बामने का अवतरण दिवस भी मनाया गया । उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की कार्यक्रम में मंच संचालन श्री जगदीश जुलानिया जी ने किया ।
मेडल 74 केजी वर्ग में जूनियर प्रथम जय सिंह द्वितीय सोहेल पठान एवं तृतीय मयूर सेन रहे ।
83 किलो वर्ग मैं प्रथम सुमित राठौर,सब जूनियर धनराज मेहरा, प्रथम मास्टर 2 मे मयंक पांडे प्रथम, शैलेंद्र माधोक द्वितीय
93 किलो सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर आदित्य रोहन जैकब एवं सब जूनियर पृथ्वी सिंह भदोरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
बेंच प्रेस सीनियर मे आशीष मेहरा प्रथम एवं रितेश चौरे द्वितीय बेंच प्रेस मे संतोष दुबे प्रथम एवं सतीश मालवीय द्वितीय रहे
महिला वर्ग में सब जूनियर वर्ग में ऋषिका पटेल प्रथम, जूनियर रिचा मेहरा प्रथम, सुप्रिया चौहान सीनियर प्रथम एवं मास्टर वन किरण शर्मा प्रथम, मास्टर 2 वर्ग में पूजा मालवी प्रथम रही ।


