नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /आज दिनॉंक 18 फरवरी को शिवरात्रि के पावन पर्व पर मॉं नर्मदा सहयोग संस्था भगवान शिव के जय घोष के नारे लगाते हुये पचमढी जाने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप फल्यारी एंव जल वितरित किया। संस्था की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया हमारी संस्था प्रतिवर्ष यह पुन्य कार्य करती है सभी सदस्यों को बहुत खुशी मिलती है कि हमसब यह पुन्य कार्य करते है।

