टीकमगढ़। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने आज ग्राम पंचायत माडूमर में महेन्द्र सागर तालाब को भरने वाली पुनर्जीवित चैनल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले में हो रही बारिष के दौरान महेन्द्र सागर तालाब में आवष्यकतानुसार पानी आ जाने पर माडूमर से पुनर्जीवित चैनल से पानी को पुराने चैनल से जमडार नदी में डाइवर्ट करने का निर्णय लिया। श्री श्रोत्रिय ने कहा कि बारिश के बाद माडूमर में एक गेटेड संरचना बनायेंगे, जिससे अगले वर्ष आवश्यकतानुसार पानी को महेन्द्र सागर तालाब,जमडार नदी में भेजा जा सकेगा।

