टीकमगढ़। शहर में 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन बाजार मंदिर में महा श्रमण मुनि रत्नत्रय के धारी 108 सौम्य सागर जी महामुनि राज एवं 108 जयंत सागर जी महामुनि राज विराजमान है धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जैन जनता ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों मुनिराज के सानिध्य में समस्त दिगंबर जैन समाज द्वारा शुभ मंगल कलश स्थापना दिनांक 15.07.2025 दिन मंगलवार को दोपहर 1.30 बजे से बाजार जैन मंदिर के सामने धर्म सभा मंडप में होगी। नरेंद्र ने जानकारी देते हुए कहा की 28 वर्षीय मुनिराज इतनी कम उम्र के जिन्हें 60 वर्षों जितना अनुभव प्राप्त है और 17 वर्ष की आयु में जो वैराग्य के मार्ग पर चल पड़े थे ऐसे रत्नत्रय के धारी दोनों मुनिराज का सानिध्य समाज को प्राप्त हुआ है प्रतिदिन 8.30 बजे से धर्म सभा में ज्ञान की गंगा बहेगी आज महाराज जी ने प्रवचन में कहा कि स्वयं से स्वयं को जानो इस विषय पर विस्तार पूर्वक प्रवचन हुये।

