इटारसी : रजक समाज के समस्त बंधुओं की बैठक कर स्वच्छता के जनक गाडगे जी महाराज की 147 वे जन्म उत्सव इटारसी शहर में गाडगे महाराज चौराहे पर दूसरी बार मनाने का सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। कार्यक्रम का आयोजन समस्त रजक समाज मिलकर कर रही है । इसमें सर्वप्रथम महाराज जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन दोपहर 12:00 से आपके आगमन तक जिसमें रजक समाज के साथ सभी नगरवासी भी उपस्थित हो ऐसा आग्रह रजक समाज समस्त इटारसी की जनता से भी करता है ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रजक समाज के नर्मदापुरम संभाग के अध्यक्ष अभिषेक कनौजिया, उपाध्यक्ष किशन मालवीय, राजकुमार मालवीय, अशोक मालवीय, सचिव संजय मनवारे, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र बाथरी, इंजी. लोकेश मालवीय, अमित मनवारे, गौरव बाथव, संतोष श्रीवास, चंदन बाथरी, संजय मालवीय, मनोज मालवीय, महेश उदयपुरे, महेश बाथरी, महेंद्र मालवीय, हर्ष भारती, हरीश बाथरी, बबलू तीलोटिया, शंकरलाल कनोजिया, रिखी राम भारती एवं समाज के सामाजिक बंधु उपस्थित रहे ।

