इटारसी : त्रिलोकीनाथ भगवान भोलेनाथ की भक्ति का महापर्व महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिव महापुराण कथा का आयोजन शिव मंदिर समिति, 12 बंगला, इटारसी द्वारा किया गया । यह आयोजन दिनांक 13 फरवरी से 19 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है । आज 19 फरवरी कथा का अंतिम दिन हैं जिसका समापन सिद्ध रुद्राक्ष बांटकर लोगों को दिया जाएगा । शिव महापुराण कथा में व्यास गादी पर विराजे श्रद्धेय पं अतुल कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से शिव जी द्वारा जलंधर की मृत्यु एवं बाणासुर की उत्पत्ति के बारे में बताया गया । कथा में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चोरे पधारे उन्होंने व्यास गादी और पं अतुल कृष्ण शास्त्री को तिलक लगाकर सम्मानित किया ।

शिवरात्रि के अवसर पर महा रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया गया इसमें मुख्य पुजारी पं आनंद दीक्षित द्वारा लोगों ने विधि विधान से शिवजी का अभिषेक किया । शिव मंदिर समिति, 12 बंगला की कार्यसमिति जिसमें दिलीप कनौजिया, प्रमोद कलोसिया, भवानी मेहरोलिया शिवा मैरोलिया, नंदकिशोर पवार, हरे राम सहा, वार्ड नंबर 34 पार्षद अंजलि प्रमोद कलोसिया के साथ सभी धर्म प्रेमी जनता जनार्दन का सहयोग साथ रहा ।



