
• लोकेश वर्मा
महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिर में हुआ विशेष अनुष्ठान…..
पूरे जिले में शिवरात्रि की धूम देखी गई शिवालय बम बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हो गए जिला मुख्यालय के समीप ग्राम ढोंडवाड़ा के नवनिर्मित हाटकेश्वर महादेव मंदिर के शिवालय में श्री हाटकेश्वर महादेव का महाशिवरात्रि पर सुबह 6 बजे से शाम के 6 बजे तक ग्राम के शिव भक्तों द्वारा 12 घंटे का सहस्त्रधारा अभिषेक किया गया।

पं. राम शुक्ला के पांडित्य में चला सहस्त्रधारा अभिषेक के बाद शाम 7 बजे भोलेनाथ का विशेष श्रंगार किया गया। ग्राम के सुरेंद्र धोटे ने बताया कि शिवरात्रि पर्व पर द्वादश ज्योतिर्लिंग के स्वरूप निमित्त 12 घंटे में 12 अभिषेक किए गए। ग्राम वासियों ने भगवान शिव से प्रार्थना की सनातन धर्म का उत्तरोत्तर विकास हो और ग्राम में एवं देश में सुख समृद्धि का वास हों। तत्पश्चात महाआरती की गई एवं सभी भक्तों को प्रसाद स्वरूप बेलपत्र बांटे गए।

