इटारसी: मदर टेरेसा पब्लिक हाई स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाला प्राचार्य शीलमन भिंगारदिवे द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। छात्रा रिया कोठारिया एवं सिद्धि मालवीय ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं छात्र-छात्राओं ने शिक्षक- शिक्षिकाओं हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। शीलमन भिंगारदिवे एवं प्राची भिंगारदिवे ने शिक्षिकाओं को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षिका रानी शर्मा, आशा यादव, मोना कुशवाहा, शाहीन बानो, रीतिका बड़कुर, प्रिया राजपूत, मानसी ठाकुर ,नीलम रजक, आरती मेहरा, शिवानी उपाध्याय, आरती सोनी, आयुषी राव एवं मधु मिश्रा को सम्मानित किया गया।

