इटारसी : 11 फरवरी को 25 हजार रुद्राक्ष शिवलिंग द्वारकाधीश मंदिर से नासिक के ढोल की धुन पर नगर भ्रमण करते हुए पशुपतिनाथ धाम मंदिर पहुंचा। प्रतिदिन प्रातः 8 से 12 एवं दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक कथा व्यास आचार्य मधुसूदन महाराज द्वारा कथा का रसपान कराया गया। 17 फरवरी को महा आरती भस्म आरती एवं 18 फरवरी को बाबा विश्वनाथ का विशाल महा अभिषेक रात 9 बजे से पूरी रात चला। प्रत्येक 4 वर्ष से इटारसी नगर में शिव महारात्रि पर्व पर भक्ति का माहौल इस वर्ष भी जारी रहा। इसी क्रम में 19 फरवरी को महाआरती के उपरांत भक्तों ने भगवान शिव का प्रसाद ग्रहण किया। भक्त गुब्बारा फोड़कर भोलेनाथ की धुन में मगन रहे। पशुपतिनाथ धाम मंदिर के संस्थापक एवं अध्यक्ष मेहरबान सिंह चौहान एवं भाजपा किसान मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष भगवानदास पप्पू पटेल आशीष भदौरिया, अर्जुन भोला आदि ने नौ दिवसीय रुद्राक्ष रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय भव्य श्री शिव महापुराण कथा के सफल संचालन पर भक्तों का आभार व्यक्त किया है।
भगवान की अनोखी झांकियों की प्रस्तुति ने मन मोहा
राकेश दुबे के नेतृत्व में बाल कलाकारों ने भगवान भोलेनाथ, मां पार्वती, हनुमान, राम, सीता के रूप में विशेष झांकियां प्रस्तुत की। शेर का आगमन होते ही भक्तों की तालियों से पूरा पंडाल गुंजायमान हो उठा। भोलेनाथ पशुपतिनाथ धाम के हाथ उठाकर जयघोष किया गया।
यह रहे मुख्य अतिथि
नौ दिवसीय रुद्राक्ष रुद्र महायज्ञ एवं श्री शिव महापुराण कथा के विशेष कार्यक्रम में विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, किसान मोर्चा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत चौहान, तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे बतौर मुख्य अतिथि महायज्ञ में शामिल रहे।
नीली टी-शर्ट शिव सेवक, वायरलेस एवं ड्रोन से रही सुरक्षा व्यवस्था
पशुपतिनाथ धाम मंदिर की 200 से अधिक समिति के सदस्यों ने नीली टी-शर्ट पहन कर वायरलेस से लैस होकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरे भी मंदिर की सुरक्षा की निगरानी करते नजर आए। यूट्यूब पर भी भक्तों को लाइव कार्यक्रम की सुविधा प्रदान की गई थी। इटारसी थाने के पुलिसकर्मी भी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में सुस्त दुरुस्त दिखाई दिए।
शिव भजन की मस्ती के भजनों पर चला भंडारा
‘चाहे जैसे मुझे रख लो कुछ ना कहूंगा मैं तेरा हूं तेरा ही हरदम रहूंगा मैं’ आदि भजनों के साथ हर हर महादेव के विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया। भजन की मस्ती में झूमते हुए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।



