विहिप का लक्ष्य संगठित आग्रही सक्रिय जागरूक और आक्रामक हिंदू हो = शिव राठौर विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस वीर शिवाजी खंड का कार्यक्रम संपन्न

संवाददाता प्रवीण गौर की खास रिपोर्ट सिवनी मालवा विश्व हिंदू परिषद के 62 वे स्थापना दिवस पर सिवनी मालवा नगर समिति के वीर शिवाजी खंड का स्थापना दिवस कार्यक्रम दो पीपल बाबा कॉलोनी में स्थित मां खेड़ापति मंदिर में सम्पन्न हुआ।
उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद नगर मंत्री सुशील गोहर ने बताया कि
वीर शिवाजी खंड के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर जिला सह मंत्री सनूप सिंह यदुवंशी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिला पंचायत सदस्य मधु धुर्वे अतिथि स्थानीय सरपंच शंकर लाल यूईके नगर मंत्री सुशील गोहर मातृशक्ति सह संयोजिका नीलिमा सकतपुरिया दुर्गावाहिनी नगर संयोजिका रिंकी नाथ ग्रामीण प्रखंड संयोजिका मोना दायमा आदि ने भगवान श्री राम चंद्र जी की पूजा अर्चना कर संगठन की रीति पद्धति से शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षा जिला पंचायत सदस्य मधु धुर्वे ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि हिंदू समाज को विहिप ने ही संगठित कर उसके हर चुनौतियों के लिए लड़ा हे ओर समाज के हर व्यवस्था के लिए पराक्रम किया हम सब भी विहिप के साथ खड़े हो ।
कार्यक्रम में अतिथि एवं मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस जन्माष्टमी के पावन दिन मुंबई के बालसंदीपनि आश्रम संघ के द्वितीय संघ चालक पूज्य गुरुगोलवलकर पूज्य संत चिन्मयानंद के आश्रम देश के चिंतकों सभी जाती पंथ के पूज्य संतों की उपस्थिति में विहिप की स्थापना हुई थी
विश्वभर के हिंदू समाज को संगठित करने जीवन मूल्यों एवं संस्कृति की रक्षा करना समाज में सेवा समरसता की भावना को मजबूत करना यही संकल्प लेकर समाज का कार्य प्रारंभ हुआ संगठन से शक्ति संस्कार से संस्कृति
हमारविविधताएं में भी एकसूत्र में पिरोने का भाव अलग परंपराओं भाषाओं क्षेत्रो ओर सामाजिक व्यवस्थाओं के बाद भी हिंदू संस्कृति ने सदैव वसुदेव कुटुंबकम् ओर सर्वे भवन्तु सुखिन का संदेश दिया इसी व्यापक सांस्कृतिक चेतना को समाज के बीच मजबूत करने हेतु संगठन जनजागरण कार्यों को गति देता हे।
हम सभी को समाज जाती ओर भेदभाव से ऊपर उठकर समरस एवं संगठित हिंदू समाज के निर्माण का संकल्प लेना आवश्यक हे
कार्यक्रम का संचालन दुर्गावाहिनी नगर संयोजिका रिंकी नाथ ने किया एवं अंत में सभी का आभार नगर मिलन सत्संग प्रमुख नरेंद्र यदुवंशी ने व्यक्त किया।
विश्व हिंदू परिषद वीर शिवाजी खंड समिति के स्थापना कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आयुष योगी राहुल ठाकुर अनिल गोलू सेन विकास यादव शुभम् यादव रोहित धुर्वे अशोक कुमार बकोरिया बल्लू मराठा नैतिक विश्वकर्मा अमन मानिक राम योगी हेमंत मराठा सरस्वती बाई गिरिजा बाई सुमन बाई अनीता सविता के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मातृशक्ति नागरिक जन उपस्थित रहे
