टीकमगढ़।ज्ञापन पर तत्काल कार्यवाही करते हुये जिला शिक्षा अधिकारी शक्ति खरे ने किए आदेश जारी
विसंगती युक्त जारी सूची से नाराज शिक्षकों ने आज़ाद अध्यापक शिक्षक के बेनर तले एकत्रित होकर जिला शिक्षा अधिकारी को एक ज्ञापन दिया ज्ञापन के माध्यम से संघ ने उक्त सभी सूचियों में सुधार कर नवीन सूची जारी करने की मांग की । जिलाध्यक्ष सतीश खरे ने बताया की उक्त बरिष्ठता सूचियों में संविलियन आदेश दिनांक को बरिष्ठता माना गया है जबकि संविलियन दिनांक को वरिष्ठता में रखा जाना है, सूचियों में कई लोक सेवकों की नियुक्ति दिनांक और संविलियन दिनांक एक ही लिख दिया गया है।
कई पदोन्नत लोक सेवकों की बरिष्ठता उनकी पदोन्नत दिनांक से नहीं की गई है ।
बिभिन्न जिलो और संभागों से आये लोक सेवकों की बरिष्ठता में विसंगती बनी हुई है । कई लोक सेवकों के नाम वरिष्ठता सूची में लिया ही नहीं गया है ।
ज्ञापन को संज्ञान में लेकर जिला शिक्षा अधिकारी शक्ति खरे ने आदेश जारी कर संकुल प्राचार्य को सेवा पुस्तिकाओं के आधार ओर समस्त बिन्दुओ का निराकरण करने के आदेश जारी किए । आदेश जारी होने पर संघ के महा मंत्री मुकेश सेन ने जिला शिक्षा का आभार व्यक्त किया ।
ज्ञापन देने में मुख्य रूप से प्रांतीय संगठन मंत्री ब्रजेश असाटी मुकेश सेन सुरेश यादव दीपेश रजक श्रीमती नीतू राय उपस्थित रहे ।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

