टीकमगढ़ । नवीन हवाई पट्टी का निर्माण कराने के लिये केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। उक्त जानकारी प्रेस को देते हुए भाजपा नेता विकास यादव ने बताया कि विगत दिनों उन्होंने दिल्ली में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था जिसमें श्री यादव ने उन्हें बताया था कि टीकमगढ़ एक ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल के रूप में बुन्देलखण्ड का प्रसिद्ध जिला है जिसकी पावन धरा पर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल श्री रामराजा सरकार एवं प्रसिद्ध तीर्थ श्री शिवधाम कुण्डेश्वर स्थित है। टीकमगढ़ में नवीन हवाई पट्टी का निर्माण कराने के लिये कलेक्टर टीकमगढ़ द्वारा 36 दशमलव 031 हैक्टेयर भूमि चिन्हित कर भू-अभिलेख में हवाई पट्टी मद में दर्ज कर लोक निर्माण विभाग से 2803 दशमलव16 लाख रूपये लागत का प्रस्ताव तैयार कराकर डीपीआर सहित 30 जनवरी 2021 को राज्य शासन को प्रेषित किया गया है जिस पर अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन विमानन विभाग ने 22 फरवरी 2022 को प्रबंध संचालक म प्र सड़क विकास निगम को पत्र भेजकर एनयूटी मॉडल के तहत टीकमगढ़ जिला मुख्यालय पर हवाई पट्टी का निर्माण कराने के लिये आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे परन्तु हवाई पट्टी निर्माण कार्य शुरू कराने की दिशा में आज दिनाँक तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा सकी है क्योंकि विभाग द्वारा हवाई पट्टी का निर्माण कराने के लिये बजट का अभाव बताया जा रहा है।
जिसपर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टीकमगढ़ में हवाई पट्टी निर्माण कराने के लिये बजट उपलब्ध कराते हुए नियमानुसार उचित कार्यवाही करने के लिये पत्र लिखा है ।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

