– विधायक डॉ शर्मा ने कहा, आपके टैक्स से जो पैसा आता है उसे ईमानदारी से खर्च करने वाली सरकार है भाजपा की
– नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा माताएं, बहनें अपने अपने खाते बैंक से चेक करवा लें, खाता बंद रहा तो लाडली बहना योजना का पैसा नहीं डल पाएगा
– नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने डेढ साल में एक पत्थर तक शहर में नहीं लगाया
इटारसी : विकास यात्रा आज वार्ड क्रमांक 08, 09, 10, 12, 11, 13, 14, 15, 16 में पहुंची। आज विकास यात्रा का नेतृत्व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने किया। सभी स्थानों पर शानदार, भव्य स्वागत नागरिकों ने विकास यात्रा का किया। कहीं पुष्प वर्षा हुई तो कहीं ढोल नगाडों की थाप पर नागरिकों ने स्वागत किया। वार्ड 13 न्यास कॉलोनी में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित हुआ। वार्ड 08 में पौधरोपण किया गया।
वार्ड 08, 11, 13 और 16 में आयोजित हुई जनसभा में विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने कांग्रेस की पूर्व की सरकारों पर जमकर हमला बोला। कहा हम जनहितैषी योजनाएं लाते हैं, वह बंद कराने का काम करते हैं। विधायक डॉ शर्मा मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मामा शिवराज सिंह चौहान आपके लिए लाडली बहना योजना लेकर आए हैं, एक हजार रुपये प्रति माह आपके खाते में आएगा। विधायक डॉ शर्मा ने कहा कि जब तक भाजपा की सरकार प्रदेश में है तब तक तो लाडली बहना के खाते में पैसा आता रहेगा, यदि कांग्रेस की सरकार आप लोग ले आए तो गारंटी नहीं। उन्होंने कहा कि 2019 में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार आई थीं। संबल, लाडली लक्ष्मी, कन्यादान, तीर्थदर्शन योजना बंद कर दी थी। डॉ शर्मा ने कहा कि आज एक महिला मिली थीं, उनके पास संबल कार्ड हमनें बनाया था लेकिन उनका दुर्भाग्य ऐसा रहा कि कमलनाथ सरकार के समय उनके पति की मौत हो गई। कमलनाथ सरकार ने संबल कार्ड बंद कर दिए थे तो महिला को सहायता राशि 2 लाख रुपये नहीं मिल पाई। आज परिवार दिक्कत में है।
वार्ड 08 उत्तर बंगलिया में विधायक डॉ शर्मा ने कहा कि 2014 में यहां पूर्व पार्षद प्रियंका बसंत चौहान ने कमल खिलाया और विकास के ऐसे कीर्तिमान रचे, जो किसी पार्षद ने नहीं रचे। अभी यहां ज्योति राजकुमार बाबरिया ने विकास को आगे बढाया है, अभी 25 लाख रुपये के निर्माण कार्यों के भूमिपूजन हुए हैं। यहां पौधरोपण भी किया गया।
इसी तरह वार्ड 13 वृंदावन गार्डन में विधायक डॉ शर्मा ने कहा कि सभापति अमृता ठाकुर व उनके पति हमारे मित्र मनीष ठाकुर ई लायब्रेरी बना रहे हैं। उन्होंने सीएमओ हेमेश्वरी पटले से कहा कि इसका क्रियान्यन जल्दी हो जाए। वार्ड 11 में विधायक डॉ शर्मा ने कहा कि पिंक जोन ओपन जिम हमारे उर्जावान नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे लेकर आए हैं, आज इसका लोकार्पण भी हो गया। आपने अमित विश्वास के रूप में अच्छा पार्षद चुना है। वार्ड 09 में संजीवनी क्लीनिक का भूमिपूजन विधायक डॉ शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, सभापति मीरा राजकुमार यादव ने किया। विधायक डॉ शर्मा ने कहा कि हमनें पूरे प्रदेश में शराब के आहते बंद कर दिए हैं।
171 लाख रुपये के भूमिपूजन व लोकार्पण आज किए- पंकज चौरे
नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि आज विकास यात्रा के दौरान 171 लाख रुपये के भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम हुए हैं। आज नपाध्यक्ष भी कांग्रेस की पूर्व सरकार पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार डेढ साल सत्ता में रही। लेकिन एक पत्थर तक कहीं नहीं लगवाया। सिर्फ तोडने का काम उन्होंने किया। हम जोडने का काम करते हैं। नपाध्यक्ष श्री चौरे ने कहा कि जिस तरह विकास यात्रा में जनता का उत्साह दिख रहा है उससे साफ है कि आगामी समय में भी भाजपा की प्रदेश सरकार प्रचंड बहुमत से बनने वाली है।
वार्ड 13 में 21 महिलाओं की गोदभराई हुई –
वार्ड 13 में सभापति अमृता मनीष ठाकुर द्वारा 21 महिलाओं की गोदभराई का आयोजन किया गया। नपाध्यक्ष पंकज चौरे, विधायक प्रतिनिधि जगदीश मालवीय, सभापति अमृता ठाकुर द्वारा महिलाओं की परम्परा अनुसार गोदभराई की।
विकास यात्रा में आज यह रहे उपस्थित-
विकास यात्रा में आज मप्र तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी, सीएमओ हेमेश्वरी पटले, विधायक प्रतिनिधि जगदीश मालवीय, नपा उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, भाजपा जिला महामंत्री मुकेशचंद्र मैना, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वनाथ सिंघल, भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, संदेश पुरोहित, भाजपा मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, महामंत्री राहुल चौरे, सभापति अमृता मनीष ठाकुर, राकेश जाधव, मंजीत कलोसिया, पार्षद जिमी कैथवास, कुंदन गौर, ज्योति राजकुमार बाबरिया, अमित विश्वास, महिला मंडल इटारसी अध्यक्ष भाजपा जागृति भदौरिया, पुरानी इटारसी महिला मोर्च अध्यक्ष बबीता चौहान, उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
इन स्थानों पर हुआ भूमिपूजन व लोकार्पण –
वार्ड 08- हितग्राही सम्मेलन, पौधरोपण एवं रोड, नाली, टयूबवेल विधायक निधि से लागत 25 लाख रुपये के भूमिपूजन।
वार्ड 09- विधायक डॉ शर्मा ने सीएम राइज स्कूल पीपल मोहल्ला में छात्रों से संवाद किया।
वार्ड 10- अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नफीस अहमद सिद्धीकी द्वारा स्वागत किया गया।
वार्ड 09- खेडा पर संजीवनी क्लीनिक का भूमिपूजन किया गया। यहां 24 लाख रुपये से बनेगी।
वार्ड 12- विकास यात्रा का सभापति मंजीत कलोसिया व टीम ने स्वागत किया, नागरिकों ने पुष्प वर्षा की।
वार्ड 11- पिंक जोन ओपन जिम का लोकार्पण बंगाली कॉलोनी पार्क में लोकार्पण हुआ।
वार्ड 13- वृंदावन गार्डन में हितग्राही सम्मेलन व गोदभराई कार्यक्रम हुआ। यहां 50 लाख रुपये के भूमिपूजन भी हुए।
वार्ड 14- वार्ड 14 में 46 लाख रुपये के विकास कर्यों के भूमिपूजन किए गए।
वार्ड 17- श्री शिव मंदिर के पास विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन। लागत राशि 15.45 लाख रुपये।
वार्ड 16- पार्षद अमित कापरे के यहां पर 12 लाख रुपये के विकास कार्यो के भूमिपूजन किए गए।


