नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /आज दिनांक 24/2/2023 दिन शुक्रवार को उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार आर टी ओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान के नेतृत्व में विभाग की टीम द्वारा नर्मदापुरम जिले के विभिन्न मार्गो पर बिना परमिट चलाए जाने वाले ऑटो पर कार्रवाई की गई। जिसमे जांच के दौरान 48 ऑटो को चेक किया गया जिसमे 5 ऑटो बिना परमिट के मार्ग पर चलते हुए पर गए, जिन्हें जप्त कर आर टी ओ कार्यालय में खड़ा किया गया। जांच के दौरान एक मालवाहक ट्रक MP05 H0525 पर 2.51 लाख टैक्स बाकी पाया गया जिसे ऑनलाइन माध्यम से तुरंत जमा करवाया गया , आर टी ओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार बिना परमिट वाले ऑटो पर यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जांच टीम में सुनील मुदगल, गोलू पटेल, राकेश चौरे, राजेश्वरी शामिल रहे।

