नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड सोहागपुर में उदय प्रताप सिंह सांसद एवं विधायक विजयपाल सिंह द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर विकास यात्रा का शुभारंभ किया गया। ग्राम नगतरा, ग्राम गूजरखैरी, ग्राम रानीगोहान, ग्राम गौरीगांव, ग्राम धपाड़ा, ग्राम रेवाबनखेड़ी एवं ग्राम रेवा मोहारी में पहुंची, जहां नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर उदय प्रताप सिंह सांसद एवं विधायक विजयपाल सिंह तथा विकास यात्रा का स्वागत किया गया। विकास यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री के पौधारोपण अभियान के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास यात्रा की शुरूआत पौधारोपण कर की गई। विधायक श्री सिंह ने कहा है कि सभी के सहयोग से ग्रामों को विकसित करने लिये योजना बनाई जायेगी। विधानसभा सोहागपुर के विकास में कोई कमी नहीं रखी जायेगी। यहाँ औद्योगिक क्षेत्र और अधिक विकसित किया जायेगे ताकि स्थानीय बेरोजगार बच्चों को रोजगार प्राप्त हो सके। श्री सिंह विधायक ने कहा कि माखननगर के सभी ग्रामों का चहुंमुखी विकास हो, इसके लिए में प्रतिबद्ध हूँ विकास में धन की कमी नही आने दी जाएगी। आमजन को स्वास्थ्य, शिक्षा, साफ सफाई व पेयजल आदि मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिलाना ही मेरा उद्देश्य है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भोले-भाले लोगों के लिये सरकार कल्याणकारी योजनाएँ संचालित कर रही हैं। 15 नवम्बर से प्रदेश में पेसा एक्ट लागू हो चुका है। जिससे हमारे जनजातीय भाई-बहनों को कई सुविधाएँ मिलेंगी। सामाजिक समरसता के साथ सामाजिक न्याय भी मिलेगा। तेंदूपत्ता संग्राहक के बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी सरकार देगी। अब तेंदूपत्ता के कुल लाभांश की 75 प्रतिशत राशि तेंदूपत्ता संग्राहकों में वितरित की जायेगी। राज्य सरकार ने सभी वर्गों को सम्मान और किसानों के लिये किसान सम्मान निधि जैसी अनेक जन-हितैषी योजनाएँ बनाई हैं। आज पक्की सड़कें, स्कूल भवन, अस्पताल जैसी मूलभूत सुविधाएँ गाँव-गाँव में उपलब्ध हैं। सरकार ने छात्र-छात्राओं के लिये निःशुल्क साइकिल उपलब्ध कराई है। हर गाँव में घर-घर पानी पहुँचाने का काम लगभग अंतिम चरण में है। विधायक श्री सिंह ने यह भी कहा कि हमारा संकल्प है कि सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के हर गाँव के हर घर में नल से जल पहुँचाया जायेगा। प्रदेश में अनुसूचित जनजाति विकासखण्डों में पेसा एक्ट लागू कर अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों को अधिकार सम्पन्न बना दिया गया है। अब गाँव के विकास की कार्य-योजना ग्राम सभा बनायेगी और ग्राम सभा की अनुमति के बाद ही ग्राम पंचायत को प्राप्त राशि खर्च की जायेगी। ग्राम सभा विकास कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी रखेगी। ग्राम सभा में मस्टर रोल निरीक्षण के लिये रखा जायेगा। काम के लिये गाँव से बाहर जाने वाले श्रमिकों को पहले ग्राम सभा को बताना होगा कि वे काम के लिये कहाँ जा रहे हैं।
उन्हें उस स्थान का पता लिखाना होगा, जिससे कि श्रमिकों के हितों का ध्यान ग्राम सभा में रखा जा सकेगा। पेसा एक्ट लागू होने के बाद अब शासन की योजना के किसी प्रोजेक्ट में किये जाने वाले सर्वे और भू-अर्जन के लिये ग्राम सभा की अनुमति आवश्यक होगी। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किये गये विकास कार्यों के संबंध में ग्रामीणों से विस्तृत चर्चा की गई एवं शासन की योजन का लाभ वितरण किया इस अवसर पर अनेकों कार्यों का लोकार्पणध् भूमि पूजन किया, भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर अनेकों युवाओ ने भाजपा में शामिल हुए। उक्त कार्यक्रम में राव उदयप्रताप सिंह सांसद, मनोहर बेंकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि, अंजनी पटेल, सुरेश पटेल, श्रीमति लता यशवंत पटेल अध्यक्ष नगर पालिका, आकाश रघुवंशी, कृष्ण पालीवाल, ललित पटेल मंडल अध्यक्ष, राघवेन्द्र पटेल उपाध्यक्ष, गोपाल महेश्वरी, राजेश शुक्ला, भागवत रघुवंशी, रामनरायण रघुवंशी, केशव जाजू, यजुवेंद्र पटेल, भगवान सिंह, रामबाबू रघुवंशी, भाईसाब पटेल, विजेन्द्र राजपूत अध्यक्ष, नीरज यादव युवा मोर्चा अध्यक्ष, मिथलेश पटेल, अनिल गहरेया, मकालू मेहरा, रवि शंकर पार्षद, जगदीश अहिरवार, समस्त युवा मोर्चा के पदाधिकारी गण, समस्त पार्षद, समस्त जनपद सदस्य, समस्त सरपंच, समस्त अधिकारी व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट जन ग्राम के वरिष्ट मालक पटेल सरपंच प्रतिनिधि, लखन पटेल, सुरेंद्र पटेल, सुनील पटेल, रणधीर पटेल, राजू पटेल पूर्व सरपंच उपस्थित थे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

