बनखेड़ी / प्रदीप गुप्ता / शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों को तीन माह का वेतन नहीं मिला । नवम्बर, दिसम्बर, जनवरी का भुगतान नहीं किया गया। स्कूल स्टाफ में अतिथि शिक्षकों से काम समय पर कराया जा रहा है, परन्तु वेतन दिलाने के लिए किसी ने हामी नहीं भरी। संकुल प्राचार्य को अवगत कराया जा चुका था, लेकिन अतिथियों की सुनने वाला कोई नहीं है। परेशान होकर असजद कलेक्टर के कानून गौ शाखा प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें जिक्र किया कि तीन माह से वेतन नहीं मिला जिसमें अनदेखी लापरवाही की जा रही है और अतिथि शिक्षकों को मानसिक, तनाव, शारीरिक, आर्थिक स्थिति का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। लगातार प्रताड़ना के शिकार हो रहे शिक्षकों मे आक्रोश है। कलेक्टर से ज्ञापन के माध्यम से मांग की इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जावे।

