इटारसी / प्रदीप गुप्ता / आज शुक्रवार दिनांक 24/2/2023 को टी आर एम स्कूल, तवा कॉलोनी में आज विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर में मुख्य रूप से निखिल सिंघई एवं सुश्री पूर्वी राय , न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सिविल कोर्ट इटारसी, जिन्नेन्द्र जैन, विधिक सेवा सदस्य संजय गुप्ता, राजेश भाटिया, सुधाकर ठेपे उपस्थित थे। जिन्होंने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, पाक्सो एक्ट आदि के अन्तर्गत आने वाले अपराधों व उनसे बचने के तरीकों की जानकारी दी । बच्चों ने भी इस तकनीकी युग में सतर्क रहने के तरीके पूछे व विभिन्न प्रश्नोत्तरों के माध्यम से अपने मन की जिज्ञासा का परिचय दिया । बच्चों ने चाइल्ड हेल्पलाइन, साइबर क्राइम में सजा का प्रावधान, मोबाइल व इंटरनेट का उचित उपयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर पैनल के सदस्यों से प्रश्न किए।

