टीकमगढ़। मानवीय संवेदना समिति कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र योगी के पिता स्वर्गीय भवानीदास योगी को सभी सदस्यों और पदाधिकारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक सभा में कार्यालय प्रभारी रमेश खरे ने कहा कि अध्यक्ष के पूज्य पिताजी का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वे हमेशा समिति के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं।
वहीं समिति के सचिव मनीराम कठेल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरी समिति अध्यक्ष के परिवार के साथ खड़ी है।
इस अवसर पर स्वतंत्र कुमार जैन रामचरण अहिरवार कैलाश नारायण खरे, इरफान अहमद, महेश सेन, कल्लू विश्वकर्मा, राजेन्द्र खरे, देवेन्द्र सिंह बघेल, ओमप्रकाश रावत सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

