नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता/ सर्प मित्र रवि टंडन ने बताया कि होली चौक से सूचना मिली कि घर के अंदर एक बहुत बड़ा सांप है। जिसकी सूचना मिलते है तुरंत पहुंचे तो देखा कि वह एक बहुत बड़े साइज का इंडियन स्पेक्टल्ड कोबरा है। जो कि बहुत ही जहरीला सांप की प्रजाति है, जिसके काटने से इंसान लगभग 30 से 40 मिनिट के भीतर जान से सकती है, अगर सही समय पर उपचार नही मिला तो। बता दें कि शहर में जहां भी किसी भी जगह पर सर्प या जहरीले जीव जंतु के निकलने की सूचना मिलती है तो रवि अपनी टीम के साथ पहुंचकर जहरीले जीव का सुरक्षित रेस्क्यू करते हैं।

