नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / हार्ट अटैक के मामलों में मौके पर सीपीआर के माध्यम से जान बचाने के प्रयासों को लेकर सीपीआर प्रशिक्षण का आयोजन आज शनिवार दिनांक 25 फरवरी 2023 को पुलिस लाइन के वेलफेयर हाल में साथ ही नर्मदापुरम जिले के चारों अनुभाग में अनुभाग स्तर पर एक साथ प्रारंभ किया गया है। प्रशिक्षण में नर्मदा पुरम जोन के पुलिस उप महानिरीक्षक जगत पाल सिंह राजपुर, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह एवं जिले के पुलिस अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आए नर्मदा अपना अस्पताल के प्रबंधक डॉ. राजेश शर्मा ने समाज में बढ़ती बीमारियों और उनके रोकथाम के उपाय बताएं एवं किस तरह से समाज में आ रहे बदलाव को बदलना है। जो कि आने वाली पीढ़ी के लिए लाभदायी होगा और आगे वाली पीढ़ी को सतर्क होने की बहुत आवश्यकता है। क्योंकि किसी भी देश का भविष्य इन्ही नौजवानों पर होता है। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम रजक, देहात थाना प्रभारी संजय चौकसे, यातायात थाना प्रभारी उमाशंकर यादव, महिला थाना प्रभारी सुरेखा निमोदा, अजाक थाना प्रभारी पारूल श्रीवास्तव एवं जिले के पुलिस अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। जिला अस्पताल एवं नर्मदा अपना अस्पताल के चिकित्सक दल शामिल हुए। नर्मदा अपना अस्पताल के डॉक्टर राजेश शर्मा एवं जिला अस्पताल के डा. विवेक जैन डॉक्टर सत्येंद्र एवं टीम द्वारा विस्तृत रूप से सीपीआर ट्रेनिंग के बारे में बताया गया।



Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

