इटारसी : विकास यात्राओं की इबारत बन रही है किंतु एक क्षेत्र ऐसा भी है कि जिसका दस्तूर ए हाल एक महीने से भी अधिक समय से फटे हाल हैं । वार्ड नंबर 5, शिवराजपुरी कॉलोनी से शिवाजी नगर को जोड़ता हुआ रोड हैं जो कि पेयजल पाइप लाइन बिछाने से उखड़ा हुआ है । इस रोड उखड़ने की कहानी भी अजीब लापरवाही बयां करती हैं कि दुबारा इस रोड को खोदकर पेयजल की पाइप लाइनें बिछाई गई । पेयजल पाइप लाइन तो बिछ गई किंतु नगर पालिका एवं गुजरात कंपनी के ठेकेदार की बकाया पेमेंट की नूरा कुश्ती में काम अधूरा रह गया । नतीजतन रोड में बड़े बड़े गड्ढे सीमेंट फिलिंग के बिना ही अधूरे रह गए ।
वैसे ही यह रोड अतिक्रमण की वजह से सकरा है एवं खुदाई से आए दिन इस रोड से निकलने वाले मोटर साइकिल चालक गिरते रहते हैं । वाहनो का बच्चों से टकराने का डर बना रहता है साथ ही फोर व्हीलर वाहन को निकलने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है । गौरतलब है कि इस वार्ड की विकास यात्रा के आयोजन में इस ज्वलंत समस्या के निराकरण को दरकिनार कर दिया गया ।
वार्ड नंबर 5 के पार्षद प्रतिनिधि अरविंद मोनी चंद्रवंशी का कहना है कि नगर पालिका सीएमओ को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया उनके द्वारा हमेशा हमें आश्वासन ही मिला । गड्ढों को पेयवल ब्लॉक या समेंटीकरण करके भरा जाना अत्यंत आवश्यक है । दो दिनों में यदि समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो वार्ड नंबर 5 के रहवासी आंदोलन को बाध्य होंगे ।
नगरपालिका सीएमओ हेमेश्वरी पटेल :-
नया टेंडर करके कार्य पूर्ण किया जावेगा इसकी सोमवार से कार्यवाही की जावेगी

