नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मिशन को विकास यात्राएँ सार्थक कर रही हैं। विकास यात्रा का सिलसिला लगातार जारी है। विकास यात्रा के दौरान हितग्राहियों को लाभांवित किया जा रहा हैं। यह बात विजयपाल सिंह विधायक सोहागपुर ने माखननगर एवं सोहागपुर के नगर वासियों को विकास यात्रा में संबोधित करते हुए कही। विधायक श्री सिंह ने विकास यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। और कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के निराकरण के लिए अनेक कार्य कराए गए हैं तथा निरंतर विकास कार्य चलते रहेंगे। सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र में अच्छा अस्पताल, अच्छा विद्यालय, अच्छे पार्क सहित अन्य कई मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया गया है तथा निरंतर विकास कार्यक्रम जारी रहेगा। वहीं जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए निरंतर राशन पर्ची एवं पेंशन योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों को दिलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ की जा रही लाडली बहना योजना के तहत सभी पात्र बहनों को एक हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। दिव्यांगजनों के संबंध में विधायक श्री सिंह ने बताया कि 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगजनों को मोटराईज्ड ट्रायसिकल भारत सरकार की ओर से निशुल्क दी जायेगी। पहले मोटराईज्ड ट्रायसिकल के लिए दिव्यांग व्यक्ति को 17 हजार रूपये की राशि जमा कराना होता था, अब दिव्यांगजनों को राशि जमा कराने की आवश्यकता नहीं है। विकास यात्रा के दौरान सभी ग्रामों में ग्रामीण जनों एवं नगरवासियों को शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और शासन की योजनाओं के लाभ लेकर अपने जीवन को सुलभ, समृद्ध और बेहतर बनाने को कहा। उन्होंने नगर वासियों की समस्याएँ सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान जन-प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। इन दोनो नगरो में विधायक श्री सिंह ने उपस्थितजनों को स्वच्छता, ऊर्जा साक्षरता, प्लास्टिक मुक्ति तथा नशामुक्ति का संकल्प भी दिलाया। माखननगर में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया जिसमें वार्ड नं. 1 में आरसीसीनाला निर्माण हेतु राशि 1 करोड़ 12लाख, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत एमआरएफ का निर्माण हेतु 12लाख, वार्ड नं 2 में सामुदाियक भवन हेतु 1करोड 82लाख, वार्ड नं. 3 में सार्वजनिक कक्ष निर्माण हेतु 2लाख, खेडापति मंदिर के पास सार्वजनिक कक्ष निर्माण हेतु 2लाख, माखननगर में एक्स रे मशीन के कक्ष निर्माण हेतु 1लाख 50 हजार एवं शासकीय कन्या शाला के नवीन भवन के लोकार्पण हेतु राषि 1 करोड से अधिक कार्यों विकास यात्रा के दौरान भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। इसी तरह सोहागपुर में तिलक वार्ड विनोद दुबे के घर के पास चबूतरा निर्माण 50000/-इद्रिरावार्ड में नेपाल पटेल से ग्रेन मंडल के मकान वाली सड़क के दोनो ओर नाली निर्माण कार्य 16-17 राशि 167000/- इंद्रिरावार्ड जगदीश से निमाई मंडल तक सी सी रोड निर्माण कार्य 16-17 राशि 87000/- इंदिरा वार्ड में श्रीमति मालती बाई से पीपल तक सी सी रोड निर्माण 16-17 राशि 114000/- इंदिरा वार्ड में ओम प्रकाश अहिरवार के मकान के पास सी सी रोड निर्माण कार्य 16-17 राशि 176000/- इंदिरावार्ड में टोलू राम के घर से शमशान घाट तक सी सी रोड निर्माण 9,34,000/- इंदिरा वार्ड श्मशान घाट में पेवर ब्लाक कार्य 2,04,000/- नगर परिषद कार्यालय भवन निर्माण कार्य बाबत् 1,29,6308/- जमनी से शांति धाम तक सी सी रोड निर्माण 1,50,7398/- रामगंज वार्ड में पलकमती नदी घाट निर्माण 3,89,0006/- सहित अन्य करीब 19 करोड़ रू. के कार्यों का विकास यात्रा के दौरा भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया ।

