नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / आज स्वामी विवेकानंद घाट स्थित नवग्रह सनी मंदिर के दो वर्ष पूर्ण होने पर भव्य साज- सज्जा की गई। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित अरुण जोशी ने बताया यहां पर निरंतर भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है, जो व्यक्ति पांच शनिवार भगवान शनिदेव को तेल चढ़ाता है उसकी हर मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। इस अवसर पर मंदिर में नर्मदा प्रसाद साहू, राहुल, सौरभ मालवीय, धनराज मालवीय, आशुतोष पारे, श्री शर्मा, लीला आदि भक्त उपस्थित थे।

