नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता/ नेहरु युवा केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से ग्राम जासलपुर में श्रमदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नेहरु युवा केन्द्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक साहिल तिलोटिया ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण स्तर के लोगो की समस्याओं को जान कर समुदाय के कल्याण के लिए कार्य करना एवं लोगो जागरूक करना है। वही राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी एस.के. दिवाकर, डॉ. ईरा वर्मा ने बताया कि श्रमदान के साथ – साथ अन्य प्रकार की गतिविधियां भी की जा रही हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवकों के द्वारा प्रातः काल प्रभात फेरी , योगा ,श्रमदान, खेलकूद, बौद्धिक सत्र जैसी अन्य गतिविधि की जा रही हैं।


